K.L. Arya DAV Public School, Hisar

Affilliated to Central Board of Secondary Education New Delhi

No Nasha Nation Hawan Yagna  
आर्य युवा समाज के नेतृत्व में 'नो नशा नेशन' अभियान के तहत के ० एल० आर्य डी०ए० वी०पब्लिक स्कूल ने सौ कुंडीय हवन के साथ जागरूकता अभियान चलाया।
पद्मश्री माननीय डॉक्टर पूनम सूरी जी के आशीर्वाद एवं आदरणीय योगी सूरी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य युवा समाज के नेतृत्व में 'नो नशा नेशन' अभियान के तत्वाधान में स्थानीय के०एल० आर्य डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल द्वारा सी० ए० वी० हाई स्कूल में 28 जनवरी, 2026 को 100 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। हवन- यज्ञ के पवित्र मन्त्रोच्चारण की ध्वनि से आध्यात्मिक हुए वातावरण में विद्यार्थियों ने नशे से सदैव दूर रहने का संकल्प लिया। छात्रों ने नशा- मुक्त भारत का आह्वान करते हुए एक रैली भी निकाली जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से नशे से सदैव दूर रहने का संदेश दिया ।छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत लगभग 200 स्थानीय लोगों से हस्ताक्षर करवा कर देश को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलवाई ।योगी सूरी जी के नेतृत्व में देशभर में 'नो नशा . नेशन अभियान' को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर के० एल० आर्य डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल के वाइस चेयरमैन श्री नरेन्द्र पॉल मिगलानी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "नशा केवल एक व्यक्तिगत बुरी आदत नहीं बल्कि राष्ट्र की ऊर्जा और प्रतिभा को नष्ट करने वाली सामाजिक समस्या है इसे जड़ से मिटाने के लिए जन-जन का सहयोग आवश्यक है।
इस अवसर पर आर्य समाज नागोरी गेट के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सैनी जी, वह असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर श्रीमती सुनीता बहल जी भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर चंद्रप्रकाश जी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों और युवाओं से अपील की, कि वे अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे आएं ।उन्होंने देशभर के सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से इस पहल में सहभागिता की अपील की है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक और छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

 
 
Contact Us ↓
 

K.L. Arya DAV Public School
Hisar - HARYANA,125001
E-Mail Id: [email protected]
Website : klaryadavhsr.org
Contact No.: 01662-2351023


Like Us on:
     
Location Map ↓