गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन समारोह
भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, हिसार द्वारा आयोजित संस्कार उत्सव के अंतर्गत गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति, संस्कार, ज्ञान एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करना था।इस गौरवपूर्ण अवसर पर हमारे विद्यालय की श्रीमती सुनीता धमीजा जी को ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ तथा कक्षा 11वीं की छात्रा रीत को ‘बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।